बांसवाड़ा: पशुपालन विभाग के कर्मचारी को निलंबित किया गया, पत्नी के चुनाव प्रचार में शामिल होने का लगा आरोप
पंचायती राज चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पशुपालन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला परिषद चुनाव में प्रत्याशी अपनी पत्नी के पक्ष में सोशल मीडिया पर प्रचार करने और अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप में गणक कर्मराज सिंह झाला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नियंत्रण कक्ष प्रकोष्ठ,द्वारा 22अक्टूबर को शिकायत मिली थी।