बाराबंकी के ईनामीपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक सरवन मसौली थाना क्षेत्र के चुरौलिया गांव का रहने वाला था। वह पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी के साथ ससुराल ईनामीपुर गांव में रह रहा था। सरवन की मां ने बताया कि दो दिन पहले उनके साले ने फोन कर उन्हें ईनामीपुर बुलाया था