डंडा: धान अधिप्राप्ति अवधि बढ़ाने की मांग के साथ सांसद विष्णु दयाल राम ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की
Danda, Garhwa | Apr 10, 2026 सांसद विष्णु दयाल राम ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात कर पलामू एवं गढ़वा जिले के किसानों से जुड़ी धान अधिप्राप्ति और लंबित भुगतान की समस्या उठाई और धान अधिप्राप्ति की अवधि 30 अप्रैल 2026 तक बढ़ाने का अनुरोध किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। इससे डंडा के किसानों में खुशी है।