#अलीगढ़ में UGC एक्ट 2026 के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, सेंटर पॉइंट से जिला मुख्यालय तक प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर कानून वापस लेने की मांग,अलीगढ़। UGC एक्ट 2026 के विरोध में विभिन्न संगठनों के नेतृत्व में गुरुवार को सेंटर पॉइंट चौराहे पर विशाल जनसमूह एकत्र हुआ। इसके बाद प्रदर्शनकारी जिला मुख्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम अपर नगर मजिस्ट्रेट को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति करने, सभी आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर लागू करने, एक परिवार को सीमित आरक्षण लाभ देने, विशेषज्ञ पदों पर योग्यता को प्राथमिकता देने और प्रतियोगी परीक्षाओं में न्यूनतम कटऑफ अनिवार्य करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू न करने और UGC एक्ट 2026 पूरी तरह वापस लेने की मांग भी उठाई।
#Aligarh #UGCAct2026 #Reservation #Protest #AligarhNews
Koil, Aligarh | Sep 3, 2026