अमेठी: मंगता समाज ने अपनाया सनातन चोला, निकाली 11 किमी लंबी कांवड़ यात्रा
जगदीशपुर में सावन के प्रथम दिन मंगता समाज के सैकड़ों लोगों ने भगवा वस्त्र धारण कर 11 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा निकाली और सिद्धपीठ श्री सत्तेश्वर महादेव धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
कार्यक्रम में शामिल कुछ लोगों ने दावा किया कि वे पहले मोहर्रम और क्रिसमस जैसे पर्व भी मनाते थे, लेकिन अब अपनी पारंपरिक सनातन धार्मिक परंपराओं और कांवड़ यात्रा से जुड़ रहे हैं। भाजपा विधायक सुरेश पासी ने बताया कि क्षेत्र के करीब 200 लोग इस यात्रा में शामिल हुए। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई
Amethi, Amethi | Jul 30, 2026