बिजनौर: यूपी में जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल खत्म, बिजनौर में लोगों ने साकेंद्र प्रताप के साथ मिठाई खिलाकर मनाया जश्न
Bijnor, Bijnor | Jul 11, 2026 यूपी के 75 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। ऐसे में सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। यूपी के सभी 75 जिलों में सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। शनिवार दोपहर 2:00 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष को रोडवेज के पास स्थित उनके आवास पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है