4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर देहरादून में पुलिस अधिकार मार्च, सरकार से जल्द फैसले की मांग
उत्तराखंड पुलिस के जवानों की लंबे समय से लंबित 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर आज देहरादून में 'पुलिस अधिकार मार्च' निकाला गया।
मार्च में पुलिस परिवार, पूर्व सैनिकों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लेकर पुलिस कर्मियों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और जनसेवा में दिन-रात तैनात पुलिस जवानों की 4600 ग्रेड पे की मांग न्यायसंगत है और सरकार को इस पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
#Uttarakhand #Dehradun #UttarakhandPolice #4600GradePay #PoliceAdhikarMarch #PoliceFamily #PoliceRights #BreakingNews #PahadSamachar