अरवल: सोन नदी में डूबे बच्चे का शव 12 घंटे बाद मिला
Arwal, Arwal | Sep 15, 2025 दूना छपरा गांव में जितिया पर्व को लेकर स्नान करने गये 12 वर्षीय रजत कुमार की डूबने से मौत हो गई। रविवार को नदी में स्नान के दौरान बच्चा गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एनडीआरएफ टीम ने खोज अभियान शुरू किया। करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह 11:00 रजत का शव नदी से बरामद किया