नीम का थाना: ₹2000 के इनामी बदमाश विकास उर्फ विक्की गुर्जर को नीमका थाना सदर पुलिस ने किया गिरफ्तार
नीमकाथाना सदर ने एसपी प्रवीण नायक नुनावत के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही करते हुए दो हजार रूपये के इनामी बदमाश विकास गुर्जर उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है । विकास गुर्जर अप्रैल माह में ग्राम लादी का बास में फायरिंग करने के बाद से फरार चल रहा था ।सदर पुलिस थानाधिकारी विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को विकास गुर्जर उर्फ विक्की को किया गिरफ्तार है।