टिहरी गढ़वाल स्थित सिद्धपीठ माँ सुरकंडा देवी मंदिर में पूर्व क्रिकेटर एवं पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू लगातार चौथे दिन भी माँ के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के बाद उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
दर्शन के उपरांत सिद्धू लगभग तीन घंटे तक गहरे ध्यान में लीन रहे। संध्या आरती के समय ध्यान से उठकर उन्होंने आरती में भाग लिया और माँ सुरकंडा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह मंदिर से कद्दूखाल तक पैदल ही अपने होटल के लिए रवाना हुए।
अपनी इस यात्रा के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने सादगी और आध्यात्मिकता का परिचय दिया। बिना किसी विशेष तामझाम और वीआईपी व्यवस्था के आम श्रद्धालुओं की तरह मंदिर पहुंचकर उन्होंने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी सादगी की चर्चा स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के बीच लगातार हो रही है।
जय माँ सुरकंडा।