ताजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से खुलेआम अवैध शराब की बिक्री होने से स्थानीय महिलाएं और परिवार परेशान हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या बनी हुई है। आरोप है कि पुलिस की आवाजाही तो होती है, लेकिन अवैध बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई नहीं दिख रही।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र का माहौल सुरक्षित और शांतिपूर्ण बना रहे।
📍 ताजपुरा, झांसी
📲 @dark_side_of_jhansi
क्या आपके क्षेत्र में भी ऐसी कोई समस्या है? हमें मैसेज करें।
Jhansi, Jhansi | Jun 2, 2026