सिगनुर में रूपा नदी किनारे एक अवैध हथियार निर्माण कारखाने का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने मौके से पांच सिकलीगरों को हथियार बनाते हुए गिरफ्तार किया। यहां से 2.75 लाख रुपए मूल्य की नौ देशी पिस्टल और दो देशी कट्टे सहित भारी मात्रा में हथियार निर्माण सामग्री जब्त की गई है।