मौजमाबाद: जयपुर सिरसी रोड स्थित कुंडा की ढाणी में नारियल के छिलके के गोदाम में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके में मचा हड़कंप
जयपुर के सिरसी रोड स्थित कुंडा की ढाणी इलाके में एक नारियल के छिलके गोदाम में अचानक भीषण आग लग जाने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। अचानक नारियल के छिलके गोदाम से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाकर दूसरें लोगों को सतर्क किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।