खुरई: भरछा गांव में नलजल योजना की पाइप लाइन कटी, बोरवेल का गड्ढा बंद, ग्रामीण पानी के लिए परेशान, SDM को ज्ञापन सौंपा
Khurai, Sagar | Feb 19, 2025 बुधवार शाम लगभग 5 बजे भरछा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने sdm के नाम का ज्ञापन नायब तहसील सुरेश सोनी को सौंपा, दरअसल भारछा में जल जीवन मिशन के तहत नलजल योजना के लिए बोरवेल का गड्ढा खोदा जा रहा था लेकिन गिरहनी गांव के गोरेलाल साहू ने अपने दो बेटों के साथ मशीन वालों को भगा दिया, मिट्टी से गड्ढे को बंद कर दिया, पाइप लाइन और केबिल भी काट दी, कार्यवाही की मांग की