कोटकासिम: कोटकासिम में बंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत जन जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित हुआ
राज्य सरकार के बंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग द्वारा पंचायत समिति कोट कासिम क्षेत्र में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य गुरुवार सुबह 11:00 बजे विभिन्न जन जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों तथा महिलाओं ने भाग लेते हुए जल बचाने का संकल्प लिया।