गुना नगर: ढीमर मोहल्ला में महिला की संदिग्ध मौत, छत पर मिला शव, बेटे की भी हो चुकी है रहस्यमयी मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
गुना। शीतला माता मंदिर स्थित ढीमर मोहल्ला में 50 वर्षीय शांति केवट का शव मकान की दूसरी मंजिल की छत पर संदिग्ध हालत में मिला। घटना शनिवार 17 मई सुबह 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। चार महीने पहले उनके बेटे नितिन केवट की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। पुलिस जांच में जुटी है।