कराहल: पाटोदा हाईस्कूल में चोरी करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कंप्यूटर सिस्टम बरामद
श्योपुर - जिले के कराहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाटोदा हाईस्कूल में चोरी प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है साथ ही आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुआ कंप्यूटर सिस्टम भी बरामद कर लिया है