हुलासगंज: एसपी महोदय ने जिले में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया, हुलासगंज और यातायात थाना के पुलिस कर्मियों ने भाग लिया
पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक तौर पर स्वस्थ रखने के साथ ही मनोबल बढ़ाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, जहानाबाद के द्वारा जहानाबाद जिला में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया है जिसका उद्देश्य सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी के बीच टीम वर्क और संचार कौशल का विकास करना है। उक्त के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों ने शनिवार शाम करीब 7 बजे जानकारी दी।