हुलासगंज: सुकियामा के विद्यालय में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, बच्चों को किया जागरूक
हुलासगंज प्रखंड के सुकीयामा स्थित विद्यालय में अग्निशम विभाग के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया इस दौरान गैस सिलेंडर में आग पकड़ने की स्थिति में उससे बचाव के तरीके बताएं गए। अग्निशमन पदाधिकारी ने मंगलवार शाम करीब 7 बजे इस संबंध में जानकारी दी कि लोगों में जागरूकता कर हो रही दुर्घटनाओं को कम करना इस तरह के कार्यकम का उद्देश्य है।