हुलासगंज: हुलासगंज थाने की पुलिस ने नरमा और वनबरिया गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जेल भेजा
पुलिस कप्तान अरबिंद प्रताप सिंह के अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ सख्ती बरते जाने के आदेश के आलोक में हुलासगंज थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया इस संबंध में हुलासगंज थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नरमा गांव से अपहरण के मामले में तथा वनबरिया गांव से एक अन्य मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।