कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी के पास एनएच-28 पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के निकट रोडवेज की अनुबंधित बस और ट्रेलर में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार 16 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।