छीपाबड़ोद: विधायक आवास पर छीपाबड़ौद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि
भारतीय जनता पार्टी मंडल छीपाबड़ौद द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक आवास पर एकत्रित होकर विधायक अनुज भूपत सिंह सिंघवी एवं प्रधान नरेश कुमार मीणा के मुख्य आतिथ्य में डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।