बांका: जेवर गायब होने के आरोप में ई-रिक्शा चालक की पिटाई, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | May 2, 2026 जेवर गायब होने के आरोप में ई-रिक्शा चालक की पिटाई, अमरपुर अस्पताल में भर्ती बांका जिले के अमरपुर बस स्टैंड चौक पर एक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जख्मी चालक की पहचान खुर्द कॉल निवासी संगम राम के रूप में हुई है, जो रेफरल अस्पताल अमरपुर में इलाजरत हैं।