प्रतापगढ़: रविवार को वनपाल व कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा में प्रतापगढ़ के 20 केंद्रों पर 5,545 अभ्यर्थी होंगे शामिल
जिले में वनपाल एवं कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन रविवार, 28 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक पारी में किया जाएगा। परीक्षा जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें कुल 5,545 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित समी