बिंदकी: बिंदकी कस्बे के स्टेट बैंक के सामने वाली गली में नशेबाज ने एंबुलेंस 108 के शीशे तोड़े, पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली रोड स्टेट बैंक के सामने वाली गली में सोमवार की रात को एक नशेबाज ने हंगामा काटा। उसने एक मोटरसाइकिल तथा एक कार में पत्थर मार दिया। पुलिस ने उसे एम्बुलेंस से सीएचसी ले जाने का प्रयास किया तो उसने एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए। सोमवार व मंगलवार की मध्य रात 12 बजे नशा कम होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ किया और जांच शुरू कर दी है।