डूंगला: बड़ी सादड़ी के उप जिला चिकित्सालय में एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 24 बालिकाओं को लगाया गया टीका
बड़ीसादड़ी के उप जिला चिकित्सालय में एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की 24 छात्राओं को टीका लगाया गया। उप जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव मंगल ने बताया कि अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सुनीता गुर्जर, अनिता कुमारी, ममता मेनारिया, जसोदा गुर्जर और नर्सिंग अधिकारी मौजूद रहे।