शाजापुर: शाजापुर में SDM ने हटवाया सड़कों से अतिक्रमण, ज़िम्मेदार अफसरों ने लिया एक्शन
शाजापुर में संकरी सड़कों पर आवागमन को सुगम बनाने के लिए बुधवार शाम 6 से 7 बजे एसडीएम सड़क पर ऊतरीं। नगर पालिका, राजस्व और पुलिस विभाग की टीम उनके साथ थी। इस दौरान सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया और अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने पहले नगर का निरीक्षण किया, जिसके बाद बस स्टैंड से कार्रवाई शुरू की गई।