उतरौला: विकास खंड उतरौला में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 95 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज से सफलतापूर्वक सम्पन्न
20 जनवरी सोमवार दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह विकास खंड परिसर उत्तरौला में आयोजित किया गया। जिसमें विकास खण्ड उत्तरौला के 15 जोड़ों,रेहरा बाजार के 67 जोड़ों,गैण्डास बुर्जुग के 10 जोड़ों एवं नगर पालिका परिषद उतरौला के 03 जोड़ों कुल 95 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम धार्मिक रीति-रिवाज से सम्पन्न कराया गया।जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग के 10 जोड़े शामिल थे।