कासगंज: कासगंज जिले में यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 1 वाहन किया सीज और 213 वाहनों के काटे चालान
कासगंज जिले में कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस ने 1 वाहन सीज किया। और चेकिंग के दौरान कुल 213 वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किया गया। साथ ही कुल ₹ 445500/- का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया । मामले की जानकारी शनिवार रात 8 बजे मिली है।