मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, सघन छापेमारी में अवैध शराब बरामद, 6 गिरफ्तार
मधेपुरा जिले में शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्य निषेध विभाग ने व्यापक छापेमारी और जांच अभियान चलाकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान अवैध शराब बरामद की गई तथा कई संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच की गई।