कटंगी: जनपद पंचायत कटंगी के सभागार में विधायक ने राजस्व अधिकारियों और पटवारियों की ली बैठक बोले जनता को मिले सर्वोत्तम सेवाएं
विधानसभा क्षेत्र कटंगी-खैरलांजी विधायक गौरव सिंह पारधी ने जनपद पंचायत कटंगी के राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों और कटंगी-तिरोड़ी तहसील क्षेत्र के सभी हल्का पटवारियों के साथ बैठक की. बैठक में नामांतरण, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। विधायक ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।