चान्हो: बलसोकरा प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में युवा क्लब बलसोकरा बना चैंपियन
Chanho, Ranchi | Jun 18, 2026 चान्हो प्रखंड के बलसोकरा मदरसा चौक में बुधवार मध्यरात्रि आयोजित बलसोकरा प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में युवा क्लब बलसोकरा ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में स्टार 11 मदरसा चौक उपविजेता रही। विजेता टीम को 12 हजार रुपये नकद व शील्ड तथा उपविजेता टीम को 7 हजार रुपये नकद व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने भाग लिया...