कहरा: बख्तियारपुर थाना के भटपुरा गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर बुजुर्ग की मारपीट, सदर अस्पताल में भर्ती
घटना बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव का है। जहां दबंगों द्वारा बेवजह गाली गलौज करने का विरोध करने पर रंजीत यादव,रामसेठ यादव,अरविंद यादव,कृष्णा कुमार,देवा यादव लाठी,ईटा से मारकर छोटेलाल साह को जख़्मी कर दिया। जिसे स्थानीय लोगों के मदद से सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसका चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।