कुरावली: कुरावली थाने में संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम ने सुनी 10 शिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश
शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान एसडीएम नीरज द्विवेदी ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर कुल 10 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से आठ राजस्व विभाग से संबंधित तथा दो पुलिस विभाग से जुड़ी थीं। एसडीएम ने सभी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।