सहसपुर विधानसभा में स्थित गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, तहसीलदार को ज्ञापन
विकासनगर के झाझरा और ईस्ट होप टाउन क्षेत्र में गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन पर कथित अवैध निर्माण और खरीद-फरोख्त का मामला एक बार फिर सामने आया है। जन अधिकार संघ ने मामले को लेकर तहसील विकासनगर में प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। संगठन ने प्रतिबंधित भूमि की खरीद-फरोख्त और रजिस्ट्री पर तत्काल रोक लगाने के साथ ही कथित भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जन अधिकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत सिंह ने आरोप लगाया कि झाझरा और ईस्ट होप टाउन क्षेत्र में गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि को गरीब और भोले-भाले लोगों को गुमराह कर बेचा जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से ऐसी जमीनों की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
संगठन ने यह भी मांग उठाई कि गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिब�