गुना नगर: जिला अस्पताल में मरीज को भर्ती कराने परिजन बने स्ट्रेचर, महिला को पीठ पर लादकर ढोया, वीडियो वायरल
गुना जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आई। 1 मई सुबह वायरल वीडियो में दिखा कि स्ट्रेचर और व्हीलचेयर न मिलने पर परिजन घायल युवक को कुर्सी पर और एक महिला को पीठ पर उठाकर ले गए। सीटी स्कैन के बाद भी कोई वार्ड बॉय उपलब्ध नहीं था। करोड़ों के क्रिटिकल केयर सेंटर में ऐसी लापरवाही ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।