सफीपुर: ससुराल आए युवक को साढू ने लाठी-डंडे और बेल्ट से पीटा, गंभीर घायल, सफीपुर में पुलिस जांच में जुटी
Safipur, Unnao | Jul 6, 2026 उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के पानापुर कला गांव में पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे युवक की कथित तौर पर उसके साढू ने लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई कर दी। माखी थाना क्षेत्र के भदेवना निवासी 32 वर्षीय नमीशेर रविवार शाम 7 बजे अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे थे। आरोप है कि पत्नी को भेजने से इनकार करने पर कहासुनी हुई, जिसके बाद साढू सिरताज ने उन पर हमला कर दिय