रामगढ़: रामगढ जैन मेडिकल पर दवाई लेने के बहाने पहुंचे चोर, पलकों झपकते ही उड़ाए दो मोबाइल; पूरी वारदात CCTV में कैद
Ramgarh, Alwar | Jul 9, 2026 रामगढ़ कस्बे में दिनदहाड़े नहीं, बल्कि रात के समय मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने के बहाने आए दो शातिर युवकों ने ऐसी सफाई से चोरी की वारदात को अंजाम दिया कि कर्मचारियों को भनक तक नहीं लगी। हालांकि उनकी पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई ।