मंडला: चिलमन चौक में 'दो मिनट राष्ट्र के नाम' कार्यक्रम आयोजित, तीन मुखी रुद्राक्ष वितरित
Mandla, Mandla | Apr 1, 2026 1 अप्रेल को सुबह 9 बजे हम फाउंडेशन जिला शाखा मंडला ने प्रतिमाह आयोजित होने वाले दो मिनट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम का आयोजन शहर के हृदय स्थल चिलमन चौक में किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डीके कुशराम, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं भारत माता के चित्र पर पूजन, अर्चन व माल्यार्पण के साथ की गई।