बहराइच: मटेरा इलाके में मोबाइल झपटमारी का 36 घंटे में खुलासा, 2 गिरफ्तार, 12 मोबाइल फोन बरामद: एएसपी ग्रामीण
गुरुवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि थाना मटेरा क्षेत्र में 19 में को एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि वह रास्ते से गुजर रहा था इसी दौरान बाइक सवार दो लोग उसका मोबाइल झपटमार कर फरार हो गए। घटना के 36 घंटे में उक्त मोबाइल फोन के साथ 12 मोबाइल फोन बरामद करते हुए दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।