बाढ़: बाढ़ में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Barh, Patna | Jun 12, 2026 विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बाढ़ स्थित मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा शुक्रवार को लगभग 11 बजे एक जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बाल श्रम के खिलाफ जनचेतना फैलाना तथा इसे जड़ से समाप्त करने के प्रति लोगों को प्रेरित करना था।कार्यक्रम में मद्यनिषेध विभाग के कई पदाधिकारी, पुलिसकर्मी मौजूद रहे।