केसली: गौरझामर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने रास्ता रोककर मारपीट और लूट की
Kesli, Sagar | Jan 10, 2025 गौरझामर थाना क्षेत्र में आने वाले मढ़ी जमुनिया रोड पर वेयरहाउस के पास 10,12 बदमाशों ने मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सुरखी निवासी आर्यन ठाकुर अपने दोस्त के साथ कार से गौरझामर जा रहे थे इसी बीच बदमाशों ने बाइक सड़क पर लगा पर कार रुकवाई और आस पास छिपे अन्य 10,12 साथियों के साथ आर्यन और उसके दोस्त अभिषेक ठाकुर के साथ मारपीट और लूट को अंजाम दिया ।