नवाबगंज: अधिवक्ता ने त्रिलोकपुर पुलिस चौकी पर लगाया गंभीर आरोप, थप्पड़ और दुर्व्यवहार का मामला, की जांच की मांग
त्रिलोकपुर पुलिस चौकी पर अधिवक्ता राजन गौतम ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शिकायत दर्ज कराने पहुंचे उन्हें पुलिसकर्मियों ने थप्पड़ मारा और चौकी से बाहर निकाल दिया। अधिवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें दलित होने के कारण प्रताड़ित किया गया। उन्होंने उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच और संबंधित पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की है।