जहां कभी गूंजती थी बंदूक की आवाज, वहां अब काष्ठ शिल्प से संवर रहा युवाओं का भविष्य
सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अबूझमाड़ के ग्राम गारपा का दौरा किया। यह वही क्षेत्र है जहां कभी नक्सलियों द्वारा युवाओं को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाता था। आज उसी स्थान पर आदिवासी युवा पद्मश्री पंडीराम मण्डावी के मार्गदर्शन में 30 दिवसीय काष्ठ शिल्प कला प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को नई दिशा दे रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु प्रकाश नुरेटी से संवाद किया तथा उनके द्वारा तैयार किए गए काष्ठ शिल्प कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#सुशासन_तिहार_2026 #SushasanTihar2026 #Narayanpur #Abhujhmaad #Maad
2 views | Narayanpur, Chhattisgarh | Jun 2, 2026