पटना ग्रामीण: दीदारगंज थाना के फतेहपुर गांव स्थित आम के बगीचे से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव स्थित एक आम के बगीचा से युवक का शव मिला है। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना दीदारगंज थाना को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना की तहकीकात शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।