बेगूसराय: हरहर महादेव चौक पर मटिहानी विधायक ने की प्रेसवार्ता, चार साल का रिपोर्ट पेश किया
हरहर महादेव चौक के पास मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने शुक्रवार की दोपहर 02:00 बजे प्रेस वार्ता का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने 4 वर्षों के कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान आ रहे हैं. उम्मीद है कि रिंग बांध बनाने को लेकर घोषणा की जाएगी.