टीकमगढ़: रिश्वतखोरी में फंसी संविदा पर्यवेक्षक! वीडियो वायरल होते ही टीकमगढ़ से कलेक्टर का बड़ा एक्शन
बल्देवगढ़ परियोजना के देरी सेक्टर में पदस्थ संविदा पर्यवेक्षक प्रतिभा कुशवाहा पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से रिश्वत लेने के आरोप सही पाए गए हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने जांच कराई, जिसमें एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के बयानों में हर महीने 300 से 500 रुपये तक वसूली की पुष्टि हुई।बल्देवगढ़ से पलेरा अटैच कर दिया गया।