सवाई माधोपुर की रवाजंना डूंगर थाना पुलिसने जुआ खेलते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी विकास मतब्बर पुत्र खोकन,धारा सिंह मीणा पुत्र सुरजन सिंह,सिकंडी माली पुत्र अर्जुन लाल को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने तीनों आरोपियों से 5280 रुपए नगद और ताश के पत्ते भी जब्त किए हैं।फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राजस्थान धूत अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।