सवाई माधोपुर की रवाजंना डूंगर थाना पुलिस ने जुआ खेलते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महेन्द्र सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह, सौरभ सिंह पुत्र जसराज सिंह, भंवर लाल पुत्र छोटू लाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से 5220 रुपए नगद और ताश के पत्ते भी जब्त किए।फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राजस्थान धूत अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।