टोहाना: टोहाना में ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ नर्सिंग स्टाफ ने काले बिल्ले लगाकर किया विरोध
टोहाना के नागरिक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ ने मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ मंगलवार को काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रकट किया। इस विरोध के बाद दो अक्टूबर को दो घंटे की हड़ताल का भी ऐलान किया गया है।